Pan Card क्या है ?




नए रंग रूप में होगा नया पैनकार्ड आपको बता दें कि अब जो पैनकार्ड जारी होंगे वह पहले के पैन कार्ड से अलग होंगे। डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग को और मजबूत करने के लिए अब सरकार पैनकार्ड में नए सुरक्षा फीचर जोड़ रही है। सरकार ने नए डिजाइन वाला पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं, जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। नए पैनकार्ड में डिटेल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। 


इन कामों के लिए जरूरी है पैन नंबर
1. अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या फिर FD करवाना चाहते हैं तो पैन नंबर देना अनिवार्य होगा।
2. एक दिन में 50 हजार या फिर उससे ज्यादा कैश बैंक में जमा करने के लिए भी पैन नंबर की जरुरत होगी।
3. अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो पैन कार्ड जरूर बनवा लें।
4. गाड़ी खरीदने के लिए भी पैन कार्ड नंबर जरूरी है।
5. विदेश यात्रा की फ्लाइट टिकट बुकिंग के दौरान मांगा जाता है पैन नंबर।
6. होटल में बिल पेमेंट के लिए देना होगा पैन नंबर।
7. शेयर, बॉन्‍ड, म्‍युचुअल फंड या डिबेंचर खरीदने के लिए जरूरी होगा पैन नंबर।
8. अगर आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड या फिर डीमैट एकाउंट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको पैन नंबर देना जरूरी होगा।
9. किसी भी तरह कमाई कर रहे हैं तो पैन नंबर जरूरी होगा, पैन कार्ड डिटेल्स ना देने पर 20% टीडीएस कट सकता है।
10. गिफ्ट कार्ड या फिर प्री-पेड मनी वॉलेट से 50 हजार या उससे ऊपर की ट्रांजैक्‍शन के लिए पैन नंबर जरूरी है।

Comments