एम.पी. पी.पी.टी (MP PPT) आवेदन पत्र  जारी कर दिए गए हैं | इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा किया जाता है| इस परीक्षा को एम.पी. व्यापम (MP Vyapam) के नाम से भी जाना जाता है| मध्य प्रदेश प्री-पॉलिटेक्निक परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है| इस परीक्षा के माध्यम से छात्र मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों के विभिन्न पॉलिटेक्निक कोर्सेज मे प्रवेश ले सकते है|



एम.पी. पी.पी.टी आवेदन पत्र (Application Form)

  • MP PPT आवेदन पत्र  केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जायेगा|
  • छात्रों को फ़ोटो, हस्ताक्षर और अपनी हैण्ड राइटिंग की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी |
  • छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ही करना होगा|
  • छात्र अपने भरे हुए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट लेकर जरुर रख ले|

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क रु. 470/- है|
  • आरक्षित वर्ग के छात्रों को रु. 270/- का भुगतान करना होगा|
  • आवेदन शुल्क Mponline kiosk पोर्टल से जमा किया जा सकता है|

आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • राष्ट्रीयता: आवेदक को भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए|
  • अधिवासी पात्रता: छात्र के पास मध्य प्रदेश राज्य का अधिवास होना जरुरी है|
  • शैक्षिक योग्यता: छात्र को 10वी की परीक्षा किसी मान्य बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण की होनी चाहिए|
  • जो छात्र ग्रेस अंको के साथ पास हुए है वे भी इस परीक्षा मे बैठ सकते है|
  • विषय: आवेदक को 10वी परीक्षा को गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान से पास करना होगा|
  • प्रतिशत मानदंड: परीक्षा मे शामिल होने के लिए छात्रों को 10वी परीक्षा में 35% अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है|

परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)

  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा करायी जाएगी|
  • परीक्षा की भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछा जायेगा|
  • प्रश्नों का प्रकार: इस परीक्षा में बहु-वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे |
  • परीक्षा की अवधि: इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा |
  • प्रश्नों की संख्या: कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे|
विषयप्रश्नों की संख्यापूर्णांक
भौतिक विज्ञान5050
रसायन विज्ञान5050
गणित5050
पूर्णांक150150

एम.पी. पी.पी.टी पाठ्यक्रम (Syllabus)

MP PPT परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम 10वीं कक्षा के स्तर का होगा | छात्र एम.पी. पी.पी.टी परीक्षा की तैयारी लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित के विषयों से पढ़ सकते है| परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए |

परीक्षा की तैयारी (Preparation Tips)

  • छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए पहले पूरा पाठ्यक्रम सही ढंग से जाँच ले|
  • सभी विषयों को बराबर समय दे एवं उसके अनुसार अधयन्न करे|
  • परीक्षा के कुछ समय पहले मुश्किल सवालो को हल करने का प्रयत्न न करे|
  • अच्छे अधयन्न के लिए सही पुस्तकों का चयन करे|
  • छात्र पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों को हल करके परीक्षा के प्रारूप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

एम.पी. पी.पी.टी प्रवेश-पत्र (Admit Card)

छात्र MP PPT (एमपी पी.पी.टी) के प्रवेश-पत्र को वेबसाइट से ऑनलाइन  माध्यम द्वारा प्राप्त कर सकते है| परीक्षा के दिन छात्रों को अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र (Photo ID) लाना अनिवार्य है| बिना फ़ोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के किसी छात्र को परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी| प्रवेश-पत्र मे छात्र की निज़ी तथा परीक्षा से सम्बंधित जानकारी सम्मिलित होंगी जैसे अनुक्रमांक, परीक्षा का दिवस, परीक्षा का स्थान, आदि |

एम.पी. पी.पी.टी परीक्षाफल (Result)

MP PPT (एम.पी. पी.पी.टी) का परीक्षाफल मई  मे घोषित किया जायेगा| परीक्षा का परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि दर्ज करनी होगी| छात्रों के द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर बोर्ड एक मेरिट सूचि तैयार करेगी| इस मेरिट सूचि के आधार पर छात्रों को पॉलिटेक्निक कोर्स मे प्रवेश दिया जायेगा|

एम.पी. पी.पी.टी काउंसलिंग (Counselling)

MP PPT (एम.पी. पी.पी.टी)  काउंसलिंग प्रक्रिया परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद आरम्भ की जाएगी| काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से ही करायी जाएगी| काउंसलिंग के समय छात्रों को कॉलेज एवं कोर्स का चयन करना होगा जिसमे वे प्रवेश लेना चाहते है| काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा| सीट आवंटित होने के बाद छात्रों को उस जरूरी दस्तावेज तथा शुल्क के साथ कॉलेज मे प्रस्तुत होना होगा |

Comments