NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम)

 NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम) की परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षा है जिसका आयोजन एमबीबीएस और बीडीएस (MBBS & BDS) कोर्सेज में प्रवेश देने के लिए किया जाता है| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नीट परीक्षा को राष्ट्र के विभिन्न शहरों में आयोजित करता है| नीट परीक्षा के द्वारा छात्र विभिन्न सरकारी तथा प्राइवेट कॉलेजों के मेडिकल तथा डेंटल स्नातक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं| वर्ष 2016 से AIPMT परीक्षा के स्थान पर नीट परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है| (MBBS & BDS) कोर्स में प्रवेश नीट परीक्षा में प्राप्त किये हुए अंको के आधार पर होगा| वर्ष 2017 से छात्र नीट परीक्षा में मात्र तीन बार उत्तीर्ण हो सकते हैं|


 नीट (NEET) सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएससी (CBSC) द्वारा हर साल मई के महीने में आयोजित कराया जाता है। एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को यह परीक्षा देना अनिवार्य होता है।

 नीट (NEET) 6 अतिरिक्त भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। जिसमें "अंग्रेजी और हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, बंगाली, असमिया, तेलगु और तमिल" छः भाषाएं शामिल हैं। 



 आवेदन करने के लिए पात्रता                                                                        

 आवेदन करने के से पूर्व छात्र अपने पात्रता (Eligibility Criteria) जरुर देखें:
·         राष्ट्रीयता: भारतीय तथा ओसीआई (भारत के विदेशी नागरिक) इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं |
·         आधार कार्ड: आधार कार्ड सभी भारतीय छात्रों के लिए जरूरी है (असम, जम्मू कश्मीर तथा मेघालय राज्य के अलावा) |
·         आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है 31 दिसंबर 2018 तक तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष हैं | आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है |
·         प्रयास सीमा: छात्र इस परीक्षा में नौ बार भाग ले सकते हैं | जो छात्र आरक्षित श्रेणी से संबंधित है वो यह परीक्षा चौदह बारदे सकते हैं
·         शैक्षिक योग्यता: छात्रों को 12 वीं या समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/ बायो-टेक्नोलॉजी विषयों के साथ उत्तीर्ण करना जरूरी है |
·         प्रतिशत मानदंड: छात्रों को 12 वीं या समकक्ष परीक्षा के PCB विषयों में न्यूनतम 50% अंक (सामान्य छात्र ), 45% अंक (सामान्य श्रेणी के विकलांग छात्र) तथा 40% अंक (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र) प्राप्त करना जरूरी है |
आवेदन शुल्क:
·         सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्रों को 1400/- रु. का भुगतान करना होगा |
·         अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग छात्रों को 750/- रु. आवेदन शुल्क देना होगा|

 नीट पाठ्यक्रम (Syllabus):

 नीट (NEET) परीक्षा का पाठ्यक्रम एमसीआई (Medical Council of India) के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। पाठ्यक्रम को तैयार अलग-अलग राज्यों के पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के बाद किया जाता है।

 पाठ्यक्रम में ये विषय हैं शामिलः

विषय (Subject)
प्रश्न संख्या (No. of questions)
अंक (Marks)
भौतिक विज्ञान (Physics)
45
180
रसायन विज्ञान (Chemistry)
45
180
वनस्पति विज्ञान (Botany)
45
180
प्राणि विज्ञान (Zoology)
45
180
कुल (Total marks)
180
720

 नीट (NEET)परीक्षा 2018 प्रारूप:

परीक्षा का माध्यम
ऑफलाइन
भाषा
अंग्रेजी, उड़ीया, तमिल, असमिया, तेलगू, हिंदी, मराठी, कन्नड़, बंगाली और गुजराती
प्रश्न का प्रकार
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न की संख्या
180
विषय
भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान
अंक योजना
सही उत्तर 4 अंक
नकारात्मक अंकित
गलत उत्तर पर -1 अंक

 नीट प्रवेश पत्र 2018 (NEET Admit Card 2018)

 सफलतापूर्वक पंजीकृत छात्र नीट परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्राप्त कर सकते हैं | प्रवेश पत्र अप्रैल माह के पहले सप्ताह से मिलने आरम्भ होंगे | किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र पोस्ट के माध्यम से नहीं दिए जाएँगे | प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, अनुक्रमांक संख्या, परीक्षा स्थल, परीक्षा तिथि एवं समय आदि लिखा हुआ होगा | छात्रों को सूचित किया जाता है की परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा |

 नीट उत्तर कुंजी 2018 (NEET Answer Key 2018)

 उत्तर कुंजी परीक्षा होने के एक सप्ताह तक जारी की जाएगी | नीट उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट के द्वारा जारी की जाएगी | छात्रों को एक अवसर प्रदान किया जाएगा उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटी को सही करने के लिए | छात्रों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटी के निवारण के लिए 1000 रु. प्रति त्रुटी भुगतान करना होगा |

 नीट परीक्षा फल 2018 (NEET Result 2018)

 नीट परीक्षा फल को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा जारी किया जाएगा | छात्र अपना परीक्षा फल अपना अनुक्रमांक संख्या तथा अन्य जानकारी वेबसाइट में डाल कर देख सकते हैं | छात्रों को सलाह दी जाती है की अपने परीक्षा फल की फोटोकॉपी करके अपने पास सुरक्षित रखें | प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक मेरिट सूचि बनायी जाएगी जिसके आधार पर छात्रों को प्रवेश प्राप्त होगा |

 नीट काउंसलिंग 2018 (NEET Counselling 2018)

 छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में मेरिट सूचि के आधार पर भाग ले सकते हैं | मेरिट सूचि नीट परीक्षा में प्राप्त किये हुए अंको के आधार पर बनायी जाएगी | 15% (All India) सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा मेडिकल काउंसलिंग समिति (MCC) के द्वारा आयोजित करायी जाएगी | काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार प्रवेश के लिए कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे | सीटो का आवंटन, छात्रों के द्वारा भरे हुए विकल्पों, रैंक तथा कॉलेजों में उपस्थित सीटो के आधार पर होगा |

Comments