गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना (कॉलेज स्तर) की अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को पूरा पड़े -
Objectives/उद्देश्य : - योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रत्येक गांव से प्रति वर्ष 12 वीं कक्षा प्रथमश्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को हर वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
पात्रता : - बालिका ने १२वीं की परीक्षा में ६०% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किये हों एवं छात्रा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हो(गाँव की बेटी प्रमाण पत्र हो)
लाभ : - छात्रा को ५००० तक की सहायता प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
प्रक्रिया : - SC/ST/OBC/General की छात्रायें पोर्टल पर अपना पंजीयन करें,इसके पश्चात पोर्टल पर पंजीयन आई डी से लॉग इन करके योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Comments
Post a Comment